सरहद पर शहीद हुए जवान के घर पसरा मातम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सरहद पर शहीद हुए जवान के घर पसरा मातम

देश की रक्षा करते हुए देवभूमि उत्तराखंड का एक और लाल सरहद पर शहीद हो गया है। सरहद

देहरादून : देश की रक्षा करते हुए देवभूमि उत्तराखंड का एक और लाल सरहद पर शहीद हो गया है। सरहद पर संदीप थापा की शहादत की खबर मिलने से उसके घर में मातम पसर गया। शहीद के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर उनके नाते रिश्तेदार भी परिजनों को सांत्वना देने के लिए शहीद के आवास पहुंचे। वहीं, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, भाजपा नेता सुखदेव सिंह फरस्वाण आदि भी शहीद के आवास पहुंचे और परिजनों का ढांढस बंधाया। 
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संदीप थापा करीब डेढ़ दशक पहले सेना में भर्ती हुआ था। उसके दोनों छोटे भाई भी सेना में ही तैनात हैं। शहीद जवान के पिता भगवान सिंह थापा भी सेना से सुबेदार रैंक से रिटायर हुए हैं। संदीप का विवाह कुछ साल पहले ही हुआ था। उनका दो साल का एक बेटा है। शहीद की मां व पत्नी का भी रो रोकर बुरा हाल है। लास नायक संदीप थापा की शहादत की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्र के तमाम लोग उसके पैतृक आवास पर  जुट गये।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी लांस नायक संदीप थापा की शहादत पर दुख जताया है। सीएम ने कहा कि सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में उत्तराखंड के सपूत संदीप थापा देश के लिए कुर्बान हुए हैं। मैं शहीद जवान को कोटि कोटि नमन करता हूं। 
शहीद के परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए विश्वास दिलाता हूं कि दुख की इस घड़ी में हम सब उनके साथ खड़े हैं। विस अध्यक्ष ने कहा कि सेना के जवान संदीप थापा ने देश की अखंडता व सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाई है। इसके लिए समूचा राष्ट्र संदीप थापा के प्रति कृतज्ञ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।