संताल से महागठबंधन का हो जायेगा सफाया : मनोज तिवारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संताल से महागठबंधन का हो जायेगा सफाया : मनोज तिवारी

रोड़ शो में नहीं आने से लोग मायूस भी दिखे। रोड शो के दौरान श्री तिवारी ने कहा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और जाने माने भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने झारखंड के संताल इलाके से महागठबंधन की बड़ हार का दावा करते हुए आज कहा कि संताल परगना में विपक्ष अपना खाता भी नहीं खोल पायेगा। श्री तिवारी ने गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में पांच किलोमीटर लंबा रोड शो कर उनके लिए जनता से वोट मांगे।

रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ जमा थी। वहीं, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के रोड़ शो में नहीं आने से लोग मायूस भी दिखे। रोड शो के दौरान श्री तिवारी ने कहा कि निशिकांत दुबे के भारी मतों से जीतने में कहीं कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि इलाके में भाजपा के पक्ष में अच्छा माहौल है। निशिकांत दुबे सांसद बनेंगे और नरेन्द, मोदी प्रधानमंत्री। पूरे देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।