हिमाचल के चांबा में मुस्लिम लड़की से प्यार करने वाले मनोहर की 8 टुकड़ों में मिली लाश

हिमाचल प्रदेश में हिंदू मुस्लिम का मामला बढता जा रहा है जिस दिन से मनोहर हत्याकांड हुआ है

हिमाचल प्रदेश में हिंदू मुस्लिम का मामला बढता जा रहा है जिस दिन से मनोहर हत्याकांड हुआ है उस दिन से ही हिमाचल में सनसनी का माहौल बना हुआ है। दरअसल  हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के सलूनी में 21 साल के मनोहर की नृशंस हत्या कर दी गई थी। उनके इलाके के एक मुस्लिम परिवार ने मनोहर लाल की पहले हत्या की और इसके बाद शव को 8 टुकड़ों में काटकर नाले में फेंक दिया कहा जा रहा है कि लड़का मुस्लिम लड़की से प्यार करता था इसलिए उसका मर्डर कर दिया गया। इन सबके बीच इस मामले में न्याय दिलाने को लेकर  सुक्खु सरकार पर भी तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू पर उठे सवाल
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  सरकार को करीब 7 महीने का वक्त बीत चुका है। इन सात महीनों में मुख्यमंत्री सुक्खू के सामने कई बड़ी चुनौतियां आई। लेकिन अब तक की सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री के लिए मनोहर हत्याकांड में परिवार को न्याय दिलाने की है। बीते हफ्ते हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के सलूनी में 21 साल के मनोहर की नृशंस हत्या कर दी गई है। इलाके के एक मुस्लिम परिवार ने मनोहर लाल की पहले हत्या की और इसके बाद शव को 8 टुकड़ों में काटकर नाले में फेंक दिया।
मुस्लिम लड़की से था संबंध
 वहीं जानकारी के मुताबिक 21 साल के मनोहर और मुस्लिम परिवार की एक लड़की के बीच प्रेम संबंध थे। परिवार को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने परिवार ने मनोहर की हत्या कर डाली। इसके लिए लड़की ने पहले मनोहर को अपने घर पर बुलाया।  मनोहर जब घर पर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान जब मनोहर के सिर पर डंडे से चोट लगी तो उसकी मौत हो गई।
इस तरह से किए 8 टुकड़े
इसके बाद मनोहर का शव को आंगन में लाकर तेजधार हथियार से उसके शव के टुकड़े किए गए। शव के टुकड़ों को नाले में बोरी में डालने के बाद उसे नाले में फेंक दिया गया। जब नाले के पास ही परिवार को मनोहर का जूता बहता हुआ नजर आया, तब उन्हें शक हुआ। इसके बाद नाले में एक जगह पर जमा पत्थर को हटाकर देखा गया।
नाले में बोरी के अंदर मिला शव
 तो वहां बोरी में मनोहर का शव मिला। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मनोहर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिमाचल में इस मर्डर के बाद से ही कानून व्यवस्था पर तमाम तरह के सवाल भी खड़े हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।