इलाज के लिए आज दोबारा अमेरिका जाएंगे मनोहर पर्रिकर : अधिकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इलाज के लिए आज दोबारा अमेरिका जाएंगे मनोहर पर्रिकर : अधिकारी

मनोहर पर्रिकर अमेरिका से लौटने के एक दिन बाद ही स्वास्थ्य जांच के लिए वह मुंबई के लीलावती

मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर आज रात इलाज के लिए अमेरिका रवाना होंगे। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री का अग्नाशय संबंधी बीमारी के लिए इस साल तीन महीने तक अमेरिका में इलाज चला था और वह जून में भारत लौटे थे। इस महीने की शुरुआत में वह स्वास्थ्य जांच के लिए फिर से अमेरिका गए थे।

मनोहर पर्रिकर अमेरिका से लौटने के एक दिन बाद ही स्वास्थ्य जांच के लिए वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे और आज गोवा वापस आने वाले थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मनोहर पर्रिकर आज रात मुंबई से अमेरिका के लिए रवाना होंगे। अधिकारी ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के संबंध में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

उन्होंने बताया, ” मुख्यमंत्री पद का आधिकारिक पदभार उनके पास ही रहेगा। किसी अन्य को यह पदभार देने की जरूरत नहीं है।” पर्रिकर ने सात अगस्त को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और राज्य के खनन सेक्टर के मौजूदा संकट से निपटने में हस्तक्षेप की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।