मणिपुर में हालात सुधरने की बजाए बिगड़ते ही जा रहे है। अब इसकी आग इम्फाल तक पहुंच गई है। बता दें गारी इलाके महिलाओं का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। उन्होंने टायर जलाकर आगजनी की कोशिश। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई, फिलहाल हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शकारियों को खदेड़ दिया है। साथ ही इस इलाके में पुलिस और आर्मी मार्च कर रही है।एक दिन पहले भी इस घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए थे।इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ ने शुक्रवार को एक आरोपी का घर भी जला दिया था।
दरिंदगी करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया
तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं से दरिंदगी करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब तक 5 लोगों को पकड़ चुकी है। जानकारी के मुताबिक महिलाओं से दरिंगदी का वीडियो 19 जुलाई को सामने आया था। इसके 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों हुइरेम हेरादास, अरुण सिंह, जीवन इलांगबाम और तोम्बा सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो की मदद से बाकी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मणिपुर पुलिस और केंद्रीय बलों की 12 संयुक्त 12 और संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं।
पुलिस ने उन्हें जंगल से रेस्क्यू कर लिया था
दरअसल, कूकी महिलाओं से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने 21 जून को FIR दर्ज की थी जो शिकायत दर्ज की गई है, उसके मुताबिक 4 मई की दोपहर करीब 3 बजे 800-1000 लोग बी. फेनोम गांव में घुस आए थे। उन्होंने गांव में तोड़फोड़ करने, संपत्तियां लूटने के बाद घरों को आग लगा दी थी। इस दौरान पांच लोग खुद को बचाने के लिए जंगल में भाग गए थे। इनमें दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं। उनमें 56 वर्षीय एक व्यक्ति, उसका 19 वर्षीय बेटा और 21 वर्षीय बेटी के अलावा 42 वर्षीय और 52 वर्षीय महिलाएं भी शामिल थीं। बाद में पुलिस ने उन्हें जंगल से रेस्क्यू कर लिया था।