Manipur Violence: मणिपुर के इंफाल में फिर हुई हिंसा, केंद्रीय मंत्री का घर फूंका

मणिपुर में हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है लगातार वहां हिेसा बढती जा रही है

मणिपुर में हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है लगातार वहां हिेसा बढती जा रही है एसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकी कल रात को भीड़ ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर पर आग लगा दी है। अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री घटना के समय घर पर नहीं थे।
उपद्रवियों ने न्यू चेकऑन में भी घर फूंके
 इतना ही नहीं उपद्रवियों ने न्यू चेकऑन में भी दो घर फूंक दिए हैं। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे पहले 14 जून को इंफाल के लाम्फेल इलाके में अज्ञात लोगों ने महिला मंत्री नेमचा किपजेन के आधिकारिक आवास पर भी आग लगा दी थी।
 उग्रवादियों ने मंगलवार को गोलीबारी की
मणिपुर में हिंसा लगातार जारी है। उग्रवादियों की ओर से मंगलवार 13 जून को अचानक की गई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए हैं।इस दौरान शरारती तत्वों ने खमेनलोक गांव के कई घरों में भी आग लगा दी है।  तामेंगलोंग जिले के गोबाजंग में भी कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली।
11 जिलों में कर्फ्यू लगा
मणिपुर में  अब भी हालात  तनावपूर्ण बने हुए  हैं। आलम ये है कि राज्य में 16 में से 11 जिलों में कर्फ्यू लगा हुआ है, जबकि इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। इतना ही नहीं वहां  लोगों को मूलभूत जरूरतों के लिए भी संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है।  मणिपुर में एक महीने से ज्यादा समय से हिंसा चल रही है। इसलिए लगातार शांति बनाए जाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।