मणिपुर हिंसा: CJI चंद्रचूड़ की आलोचना करने पर राजनीतिक विश्लेषक बद्री शेषाद्रि गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मणिपुर हिंसा: CJI चंद्रचूड़ की आलोचना करने पर राजनीतिक विश्लेषक बद्री शेषाद्रि गिरफ्तार

मणिपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की आलोचना करने

मणिपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की आलोचना करने वाले राजनीतिक विश्लेषक और प्रकाशक बद्री शेषाद्री को शनिवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी कदुर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता और वकील कवियारासु द्वारा दायर एक शिकायत के बाद की गई है।
दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना के तहत मामला दर्ज
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शेषाद्रि को उसके मायलापुर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया और बाद में पेरम्बलूर जिला पुलिस मुख्यालय लाया गया। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना), 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बिगाड़ने के कार्य करना) तथा 505-1 (बी) (जनता में डर या चिंता पैदा करने के इरादे से या जिसके कारण होने की संभावना है) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाजपा नेता ने लगाया आरोप…
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बद्री शेषाद्रि की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि द्रमुक सरकार आम लोगों को अपनी बात कहने के लिए निशाना बना रही है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आम लोगों की राय का जवाब देने में असमर्थ है, और इसलिए गिरफ्तारियों का सहारा ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।