Manipur Violence: सैकड़ों मैतेई महिलाओं ने असम राइफल्स के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Manipur Violence: सैकड़ों मैतेई महिलाओं ने असम राइफल्स के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

मैतेई महिलाओं के संगठन मीरा पैबी ने सोमवार को मणिपुर घाटी के पांच जिलों में असम राइफल्स के

मैतेई महिलाओं के संगठन मीरा पैबी ने सोमवार को मणिपुर घाटी के पांच जिलों में असम राइफल्स के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया, और आरोप लगाया कि अर्ध-सैन्य बल ने मैतेई लोगों पर अत्याचार किया है। घाटी के पांच जिलों- इम्‍फाल पूर्व, इम्‍फाल पश्चिम, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग से असम राइफल्स को हटाने की मांग करते हुए सैकड़ों महिलाएं तख्तियां और बैनर लेकर पूरे दिन प्रदर्शन करती रहीं। मीरा पैबी, जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘महिला मशाल वाहक’, ने पहले भी असम राइफल्स के खिलाफ आंदोलन किया था।
प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण राजमार्गों और जंक्शनों को अवरुद्ध कर दिया। मीरा पैबी की एक नेता ने आरोप लगाया कि असम राइफल्स बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं सहित निर्दोष लोगों पर लगातार क्रूरतापूर्वक अत्याचार और उत्पीड़न कर रही है। नेता ने इम्‍फाल में मीडिया से कहा, हमारे पास ऐसे कई उदाहरण हैं कि असम राइफल्स पक्षपाती है और उग्रवादियों तथा हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय  मैतेई लोगों को निशाना बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।