मणिपुर पुलिस के ADG (कानून व्यवस्था) ने खुद को गोली मारी, हालत नाजुक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मणिपुर पुलिस के ADG (कानून व्यवस्था) ने खुद को गोली मारी, हालत नाजुक

मणिपुर के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दोपहर में अपने कार्यालय में कथित तौर पर खुद

इम्फाल: मणिपुर के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दोपहर में अपने कार्यालय में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अरविंद कुमार को घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया। 
मुख्य सचिव जे सुरेश बाबू सहित राज्य पुलिस के शीर्ष अधिकारी राज मेडिसिटी गये, जहां कुमार का उपचार चल रहा है। मुख्य सचिव ने बताया कि कुमार की हालत गंभीर है, लेकिन उपचार का उन पर कुछ असर पड़ता नजर आ रहा है और उन्होंने चिकित्सकों से भी बात की है। बाबू ने कहा, ‘‘उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिये दिल्ली भेजा जाएगा। ’’ अस्पताल सूत्रों ने बताया कि चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन किया है। 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार मणिपुर कैडर के 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। उन्होंने मणिपुर राइफल्स कंपाउंड स्थित अपने कार्यालय में दोपहर करीब एक बजे अपनी सर्विस रिवाल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। 
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपनी ठुड्डी में गोली मारी और यह गोली उनकी खोपड़ी को भेदते हुए बाहर निकल गई। उन्होंने कहा कि कुमार ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। 
अधिकारी ने बताया कि कुमार को नयी दिल्ली में खुफिया ब्यूरो (आईबी) में संयुक्त निदेशक के तौर पर सेवा देने के बाद इस साल के शुरू में उनके मूल कैडर में वापस भेजा गया था। वह राज्य में सशस्त्र पुलिस के प्रभारी थे और उन्हें पांच जुलाई को कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।