Manipur: मैंने करगिल युद्ध में देश को बचाया, पर अपनी बीवी की रक्षा न कर सका, पीड़ित महिला के पति ने किया दर्द बयां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

manipur: मैंने करगिल युद्ध में देश को बचाया, पर अपनी बीवी की रक्षा न कर सका, पीड़ित महिला के पति ने किया दर्द बयां

मण‍िपुर में मह‍िलाओं के साथ शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पीड़‍ित मह‍िला के पत‍ि ने

मण‍िपुर में मह‍िलाओं के साथ शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पीड़‍ित मह‍िला के पत‍ि ने घटना की आपबीती सुनाई है। भारतीय सेना में सूबेदार के पद से र‍िटायर है,  पीड़ित महिला के पति ने बताया उसने देश कि रक्षा   की लेक‍िन अपनी पत्‍नी और दूसरी मह‍िला की इज्‍जत नहीं बचा सका।
पति ने बताई रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाली घटना से देश भर में आक्रोश है। मामले के मुख्य आरोपी और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस भयावह घटना में जीवित बचे लोगों में से एक कारगिल युद्ध के र‍िटायर सैन‍िक ने पूरी बात बताई है। घटना से इतना दुख हुआ क‍ि मैं उसे बता नहीं सकता। श्रीलंका कारग‍िर में भी मैंने देश की रक्षा की लेक‍िन अब  सेवानिवृत्ति होने के बाद मैं अपनी पत्नी की रक्षा नहीं कर सका। एक मह‍िला के कपड़े उतारकर भीड़ के झुंड ने ज‍िस तरह से हैवानियत  की वो मैं सपने में भी नहीं सोच सकता। उन्‍होंने बताया क‍ि यह घटना किसी जंगली जानवरों के हमले से भी ज्‍यादा खतरनाक थी।
पीड़ित  महिला का छलका दर्द
42 साल की मह‍िला ने कहा क‍ि हम दो महिलाओं को खुले में हजारों पुरुषों के सामने बंदूक की नोंक पर कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया। ऐसा न करने पर उन्होंने हमें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने हमें डांस करना को कहा, धक्का-मुक्की की। कुछ पुरुषों ने मेन पार्ट पर टच किया, साथ ही छाती पर भी छूआ। उनके 65 साल के पति ने कहा कि उनकी पत्नी ड‍िप्रेशन में चली गईं। हमारे बच्चों की देखभाल के साथ वह सामान्य स्थिति में आने के लिए संघर्ष कर रही है। मैंने युद्ध देखा है, कारगिल में आगे रहकर लड़ाई लड़ी है। अब मुझे अपनी जगह युद्ध के मैदान से भी ज्यादा खतरनाक लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।