Manipur: गुस्साई लोगों ने महिलाओं के साथ दरिंदगी के मुख्य आरोपी के घर को लगाई आग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

manipur: गुस्साई लोगों ने महिलाओं के साथ दरिंदगी के मुख्य आरोपी के घर को लगाई आग

मणिपुर में महिलाओं के साथ शर्मसार करने वाली घटना पर गुस्साएं स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को मणिपुर के

मणिपुर में महिलाओं के साथ शर्मसार करने वाली घटना पर गुस्साएं स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को मणिपुर के मुख्य आरोपी के घर में आग लगा दी। यह घटना चेकमाई इलाके में हुई है। भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है। 
अब तक इस मामले में चार को किया गया गिरफ्तार
मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने का भयावह वायरल वीडियो सामने आने के मामले में गुरुवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वायरल वीडियो मामले में चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया गया है, थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई पीएस के तहत अपहरण और सामूहिक बलात्कार के जघन्य अपराध के  तीन और मुख्य आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया है।
मणिपुर  पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी
इस तरह अब तक कुल 04 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, मणिपुर पुलिस छापेमारी कर रही है और अन्य दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, राज्य पुलिस ने ट्वीट किया। इसके अलावा, राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा नाकों पर तलाशी अभियान और चेकिंग की जा रही है।नाकों पर तलाशी अभियान और जांच: राज्य पुलिस और केंद्रीय बल घाटी और पहाड़ी दोनों जिलों के संवेदनशील और सीमांत इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। इम्फाल पूर्वी जिले में  पांच गोला-बारूद के साथ  दो हथियार बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।