हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के चलते मंड़ी-मनाली NH-3 हाइवे किया गया बंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के चलते मंड़ी-मनाली NH-3 हाइवे किया गया बंद

हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी से सटे इलाकों में भारी भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग अवरुद्ध हो गया

हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी से सटे इलाकों में भारी भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मंडी जिले के औट में शुक्रवार रात हुए भूस्खलन में राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब 100 मीटर के दायरे में बुरी तरह से नुकसान हुआ है। प्रभावित क्षेत्र के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।

केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से 26 की मौत

जिले के अधिकारियों ने दावा किया कि छोटे वाहनों के लिए यातायात आंशिक रूप से बहाल किया गया।

जिले के एक अधिकारी ने कहा कि जेसीबी मशीनें मलबे को साफ करने की कोशिश कर रही हैं और यातायात दोपहर तक बहाल होने की संभावना है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और जिला प्राधिकरणों ने मलबे को हटाने के लिए उपकरण तैनात किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।