मनाली: NSUI के कार्यकर्ताओं ने कंगना के घर के बाहर लगाए गेट वेल सून के नारे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मनाली: NSUI के कार्यकर्ताओं ने कंगना के घर के बाहर लगाए गेट वेल सून के नारे

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के विवादित बयानों के खिलाफ एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। हाल में पद्मश्री

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के विवादित बयानों के खिलाफ एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। हाल में पद्मश्री मिलने के बाद अभिनेत्री ने देश की आजादी को लेकर विवादित बयान दिया है। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है।शनिवार को मनाली के सिमसा स्थित कंगना रणौत के घर कार्तिकेय निवास के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अभिनेत्री के घर के बाहर फूल लगाकर उनके बयान पर शांति का संदेश देते हुए कड़ी निंदा की। ‘कंगना गेट वेल सून’ के नारे भी लगाए।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक अजीत शर्मा ने कहा कि देश का अपमान सहन नहीं होगा। किसी भी व्यक्ति को स्वतंत्रता सेनानियों पर नकारात्मक टिप्पणी करने का हक नहीं है। कहा कि जल्द अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। उनको मिला पद्मश्री सम्मान भी वापस लिया जाए।
अभिनेत्री ने शहीद क्रांतिकारियों की प्रतिष्ठा का अपमान किया है। वहीं, बीते शुक्रवार को मनाली थाना में कंगना के खिलाफ कांग्रेस की महिला नेता विद्या नेगी शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं। इस दौरान सौरभ शर्मा, अंकुश ठाकुर, चिराग शर्मा, चिराग धीमान, ऋषभ शर्मा, गौरव, शिवांश गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।