एक लड़के के पास से पुलिस ने उड़ने वाला सांप पकड़ा है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि उड़ने वाला सांप ये कैसे हो सकता है। पक्षी-मच्छर को तो उड़ते हुए देखा है लेकिन सांप को उड़ते नहीं देखा। यह मामला भुवनेश्वर का है जहां एक लड़के के पास से पुलिस ने उड़ता हुए सांप पकड़ा है। यह लड़का सबको सांप दिखा कर अपना गुजारा करता है।
यह लड़का लोगों को सांप दिखा रहा था उसी दौरान पुलिस को किसी ने जानकारी दे दी। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली वह वहां आ गई और लड़के से इस मामले में पूछताछ करने लग गई। इसके साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को पुलिस ने सूचना कर दी थी।
उसके बाद लड़के से सांप को वन विभाग के अधिकारियों ने ले लिया। इस मामले पर वन विभाग के प्रभारी ने बातचीत करते हुए कहा कि ऐसा करना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध है। पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है और लड़के से पूछा जा रहा है कि सांप कब और कहां से उसे मिला।
इस मामले पर वन विभाग के अधिकारियों ने बात करते हुए बताया कि जब जांच पूरी हो जाएगी तो वह सांप को जंगल में छोड़ देंगे। वहीं लड़के से सांप के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। सोशल मीडिया पर इस दुर्लभ सांप के उड़ने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोगों ने इस सांप के वीडियो में तरह-तरह के रिएक्शन भी दिए हैं।
#WATCH Odisha: A flying snake was seized from possession of a man in Bhubaneswar today. He used to earn his livelihood by displaying the snake to public. City forest division incharge says “It’s offence under Wildlife Protection Act.We’re investigating.We’ll release it in forest” pic.twitter.com/wf8fHuRcNx
— ANI (@ANI) August 20, 2019
वैज्ञानिकों के मुताबिक क्रिसोपोलिया ओरनाटा के तौर पर इस उड़ने वाले सांप को जाना जाता है। यह सांप दुर्लभ प्रजाति का है जो उड़ते हैं। यह सांप सहजता से नहीं उड़ पाते हैं। इस प्रजाति के सांप एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक उड़कर जा सकते हैं। ओडिशा के शिमिलीपाल तथा कुलडिहा अभयारण्य में इस तरह के उड़ने वाले सांपों को देखा जा सकता है।