ममता अगला प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना बंद करें : बंगाल भाजपा  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ममता अगला प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना बंद करें : बंगाल भाजपा 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा की प्रदेश इकाई ने आज कहा कि

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा की प्रदेश इकाई ने आज कहा कि उन्हें ‘‘अगला प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना बंद’’ करना चाहिए और राज्य की कानून-व्यवस्था पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस राज्य में चुनाव जीतने के लिए ‘‘आतंक का हथकंडा’’ अपना रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगला प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने के बजाय, मुख्यमंत्री को राज्य में कानून व्यवस्था कायम रखने के बारे में चिंता करनी चाहिए।’’ इससे पहले आज ममता ने भाजपा पर बंगाल में ‘‘हत्या की राजनीति’’ करने का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।