PM मोदी की रोम यात्रा को लेकर ममता का केंद्र से सवाल, मुझे क्यों नहीं दी गई इजाजत?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच दिवसीय यूरोप यात्रा पर आज रोम पहुंचे हैं, जिसमें रोम में जी-20 बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज रोम पहुंचे। प्रधानमंत्री की रोम यात्रा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें पिछले महीने वेटिकन जाने और पोप फ्रांसिस से मिलने की अनुमति नहीं देने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की।
मुख्यमंत्री ममता ने पणजी में पार्टी कार्यकर्ताओँ को संबोधित करते हुए कहा, “बीजेपी के लोगों से पूछें कि उन्होंने मुझे रोम, वेटिकन जाने की अनुमति क्यों नहीं दी? उस दिन कांग्रेस ने यह नहीं कहा कि यह गलत था। वह एक अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन था।”

गोवा : TMC में शामिल हुईं नफीसा अली, ममता बनर्जी की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

उन्होंने कहा, “पोप वहां थे, अन्य महत्वपूर्ण तीन चार व्यक्तित्व वहां थे और एशिया से केवल मुझे आमंत्रित किया गया था। लेकिन केंद्र सरकार ने मुझे जाने की अनुमति नहीं दी। इतालवी सरकार ने मुझे विशेष अनुमति दी, लेकिन उन्होंने (भारत सरकार) ने मुझे अनुमति नहीं दी।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच दिवसीय यूरोप यात्रा पर आज रोम पहुंचे हैं, जिसमें रोम में जी-20 बैठक और वेटिकन शहर में पोप के साथ बैठक शामिल है। रोम में मोदी कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य क्षेत्र को पटरी पर लाने के बारे में चर्चा करेंगे। वहीं उनका कई यूरोपीय देशों के प्रमुखों से भी मिलने का कार्यक्रम है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।