ममता बनर्जी का भाजपा पर फूटा गुस्सा, कहा- नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया, नीतियों को भी बताया भ्रष्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ममता बनर्जी का भाजपा पर फूटा गुस्सा, कहा- नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया, नीतियों को भी बताया भ्रष्ट

भाजपा पर करारा प्रहार करते हुई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि यह आठ

भाजपा पर करारा प्रहार करते हुई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि यह आठ साल की मोदी सरकार भ्रष्ट हो चुकी हैं। और ममता ने भाजपा की नीतियों को भी पूरी तरह से झूठा बताया हैं। हालांकि, बनर्जी के द्वारा कहा गया है कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी के जरिए पूरे देश की अर्थव्यवस्था को तोर- मरोड़ के रख दिया हैं। केंद्र सरकार अपनी सत्ता का गलत फायदा उठाते हुए विपक्ष को चुप कराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करती रहती हैं।
ममता ने  कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा… 
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि देश भर में भाजपा के लिए ‘‘नो एंट्री’’ (प्रवेश पर प्रतिबंध) होगी। उन्होंने पुरुलिया जिले में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्ट है। उन्होंने नोटबंदी जैसे विनाशकारी फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। यह एक बड़ा घोटाला है।’’
1653987315 tttttt
देश की जनता मोदी से हो गई तंग- ममता बनर्जी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ममता ने कहा कि देश की जनता केंद्र की जनविरोधी सरकार से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट कर दूं कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की ‘‘नो एंट्री’’ होगी। इसे जाना होगा। भाजपा के सत्ता में लौटने की कोई संभावना नहीं है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।