आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बोलीं ममता बनर्जी, कहा- अगर दिसंबर ही करा लिए जाएं तो.....। - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बोलीं ममता बनर्जी, कहा- अगर दिसंबर ही करा लिए जाएं तो…..।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ममता ने कहा है कि अगर लोकसभा चुनाव को दिसंबर में रखा जाए तो हैरानी नहीं होगी। ममता से पहले नितीश कुमार और एमके स्टालिन ने भी लोकसभा चुनाव समय से पहले पहले होने कि संभावना जताई है।  
ममता बनर्जी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर निशाना साधते हुए कहा,  राज्यपाल संवैधानिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, मैं इस पद का सम्मान करती हूं, लेकिन जो लेकिन उनकी असंवैधानिक गतिविधियों का समर्थन नहीं करती। 
मुख्यमंत्री ने भाजपा पर लगाया आरोप 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को हराने का दावा करते हुए कहा, माकपा के शासन को हमने बंगाल से खत्म कर दिया अब हम भाजपा लोकसभा चुनाव में भी हरा देंगे। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसने चुनाव प्रचार करने के लिए सरे हेलीकॉप्टर पहले ही बुक कर लिए ताकि बाकि राजनितिक दल प्रचार करने के लिए उनसे पीछे रह जाए। 
गोली मारो’ का नारा लगाने वालों को किया जाएगा गिरफ्तार 
कोलकाता के पास अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट को लेकर ममता बनर्जी ने कहा, कुछ पुलिस वालों के समर्थन से कुछ लोग गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल थे। एक अन्य मामले पर सीएम ने कहा, यह उत्तर प्रदेश नहु है, जादवपुर यूनिवर्सिटी में ‘गोली मारो’ का नारा लगाने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।