ममता बनर्जी बोलीं- "जन गण मन" ने देशवासियों को एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ममता बनर्जी बोलीं- “जन गण मन” ने देशवासियों को एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया

ममता ने टैगोर की रचना ‘आमार सोनार बांग्ला’ का भी जिक्र किया जिसे 1905 में अंग्रेजों द्वारा बंगाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ ने देशवासियों को एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया है। ममता ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवींद्रनाथ टैगोर को याद किया जिन्होंने ‘जन गण मन’ की रचना की। 1911 में आज के दिन पहली बार इसे गाया गया था। 
ममता ने टैगोर की रचना ‘आमार सोनार बांग्ला’ का भी जिक्र किया जिसे 1905 में अंग्रेजों द्वारा बंगाल के विभाजन के विरोध में लिखा गया था। उन्होंने कहा कि बंगाल के विभाजन के खिलाफ टैगोर के विरोध के तरीके ने लोगों को रास्ता दिखाया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ 1911 में आज के दिन पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया था। हमारे राष्ट्रगान ने हमें वर्षों से एकजुट किया है और राष्ट्र को प्रेरित किया है। इसका रचना रवींद्रनाथ टैगोर ने की थी। वह हमारी शान हैं

‘जन गण मन’ पहली बार कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा ने गीत ‘भारत भाग्य विधाता’ के पहले हिस्से को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया था। ‘आमार सोनार बांग्ला’ को 1971 में बांग्लादेश सरकार ने राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।