ममता बनर्जी का आरोप- BBC पर कार्रवाई भाजपा सरकार का राजनीतिक प्रतिशोध - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ममता बनर्जी का आरोप- BBC पर कार्रवाई भाजपा सरकार का राजनीतिक प्रतिशोध

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बीबीसी इंडिया के कार्यालयों पर आयकर विभाग के सर्वे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बीबीसी इंडिया के कार्यालयों पर आयकर विभाग के सर्वे को “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और आरोप लगाया कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का राजनीतिक प्रतिशोध है। 
बीबीसी द्वारा प्रधानमंत्री और 2002 के गुजरात दंगों पर दो-भाग वाला वृत्तचित्र ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ प्रसारित किए जाने के कुछ सप्ताह बाद आयकर विभाग की औचक कार्रवाई हुई। बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में अपने कक्ष में कहा, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भाजपा सरकार की राजनीतिक बदले की कार्रवाई है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी मीडिया को नियंत्रित कर रही है। इस तरह की कार्रवाइयां प्रेस की स्वतंत्रता को प्रभावित करती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, “एक दिन देश में मीडिया नहीं रहेगा। वे (भाजपा नेता) लोगों के जनादेश की परवाह नहीं करते, उनका एकमात्र जनादेश तानाशाही है। वे हिटलर से भी आगे हैं। आयकर विभाग ने कथित कर अपवंचना की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों तथा दो अन्य संबंधित स्थानों पर मंगलवार को ‘सर्वे ऑपरेशन’ शुरू किया था। ‘सर्वे ऑपरेशन’ बुधवार को भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।