किसानों के मुद्दे को लेकर ममता का भाजपा पर निशाना  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किसानों के मुद्दे को लेकर ममता का भाजपा पर निशाना 

NULL

बाजकुल : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा पार्टी द्वारा शासित राज्यों में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित राज्यों में किसानों को भोजन क्यों नहीं मिल रहा और इन राज्यों में महिलाओं एवं शिक्षकों को उचित सम्मान क्यों नहीं मिलता है? पूर्वी मिदनापुर जिले के बाजकुल में एक रैली में ममता ने कहा, ‘‘आखिर 12,000 किसानों ने भाजपा शासित राज्यों में आत्महत्या क्यों की? आखिर आप (भाजपा सरकारें) किसानों को भरपेट भोजन क्यों नहीं दे पाते?’’ इस साल महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई किसानों ने मुख्यत: फसल बर्बाद होने, कर्ज और बैंक कर्ज भुगतान नहीं कर पाने के कारण कथित रूप से खुदकुशी की।

 समूचे देश में हजारों किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 29 नवंबर को दिल्ली में व्यापक प्रदर्शन किया। उनकी मांगों में कर्ज माफी और अपने उत्पाद के लिये उचित मूल्य शामिल है। भाजपा के खिलाफ हमले तेज करते हुए ममता ने कहा, ‘‘आप (भाजपा) शिक्षकों और महिलाओं के प्रति सम्मान क्यों नहीं दिखाते? आखिर आप लोगों को मार क्यों रहे हैं? आप मतभेद क्यों पैदा करते हैं, जिससे देश में हिंसा और तोड़फोड़ बढ़ती है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी ‘‘अल्पसंख्यकों को मार रही है, हिंदुओं को भगा रही है और ईसाइयों को प्रताड़ित कर रही है।’’ उन्होंने दोहराया कि भाजपा लोगों से झूठ बोलती है और धर्म के आधार पर उन्हें बांटने का काम करती है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिये बगैर हाल में राजस्थान में भगवान हनुमान को लेकर उनकी टिप्पणी का हवाला दिया। आदित्यनाथ ने कहा था कि हनुमान एक दलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।