मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा - 'केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी अगली सरकार' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा – ‘केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी अगली सरकार’

अगले साल कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि केंद्र में गठबंधन सरकार बनेगी. उन्होंने यह

अगले साल कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि केंद्र में गठबंधन सरकार बनेगी. उन्होंने यह भविष्यवाणी नागालैंड के दीमापुर में एक रैली में की। खरगे ने कहा, ‘‘केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में आएगा। हम दूसरी पार्टियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। भाजपा को बहुमत नहीं मिलेगा… अन्य सभी दल साथ आएंगे।हम संविधान और लोकतंत्र का अनुसरण करेंगे…चाहे 100 मोदी या शाह आ जाएं। यह भारत है और संविधान बहुत मजबूत है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब विपक्षी एकजुटता की कवायद को लेकर लगातार चर्चा है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों कांग्रेस से विपक्षी गठबंधन पर जल्द कदम उठाने की अपील की थी।
1677071686 63.65352.0
खरगे ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया
नीतीश कुमार ने गत शनिवार को कहा था कि कांग्रेस को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से बने माहौल का लाभ उठाते हुए भाजपा विरोधी दलों को एकजुट कर गठबंधन बनाना चाहिए और अगर ऐसा हो गया तो 2024 के लोकसभा चुनाव में अभी 300 से ज्यादा सीट वाली भारतीय जनता पार्टी को 100 से भी कम सीट पर समेटा जा सकता है। खरगे ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने विधायकों को लालच देकर या डरा-धमका कर छह से सात राज्यों में विपक्ष की सरकारों को अस्थिर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।