मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में बस पलटने से 13 की मौत, 15 लोगों को बचाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में बस पलटने से 13 की मौत, 15 लोगों को बचाया

मध्य प्रदेश में आज एक बड़ा हादसा हुआ है। मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में आज एक

मध्य प्रदेश में आज एक बड़ा हादसा हुआ है। मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में आज  एक यात्री बस पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में गिर गई। बस में सवार कुल 55 यात्री थे। इस हादसे में कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका है। 13 शव बरामद किये गए है और 15 लोगों का रेस्कू कर लिया गया है ।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।।उन्होंने बताया कि इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट में नर्मदा पर बने पुल से गुजरते वक्त अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन (आगरा-मुंबई रोड) का यह पुल धार और खरगोन जिले की सीमा पर स्थित है।अधिकारियों ने बताया कि बस हादसे की सूचना मिलते ही इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) पवन कुमार शर्मा ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने बताया कि मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।