Maharastra News : कार की चपेट में आने से चार मजदूर घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Maharastra News : कार की चपेट में आने से चार मजदूर घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में राज्य परिवहन के बस स्टैंड में एक कैंटीन के पास सो

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में राज्य परिवहन के बस स्टैंड में एक कैंटीन के पास सो रहे चार मजदूर एक कार की चपेट में आने से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हादसा बुधवार देर रात ढाई बजे महाराष्ट्र के कल्याण शहर में राज्य परिवहन के बस स्टैंड पर हुआ। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
कल्याण में महात्मा फुले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 30 से 60 वर्ष की आयु के चार मजदूर कैंटीन के पास एक फुटपाथ पर सो रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार उनके ऊपर चढ़ गई।
Chandrapur bolero car hit to truck accident on Chandrapur Gadchiroli  Highway mhkk News WAALI | News Waali
 घटनास्थल के पास सो रहे कुछ अन्य लोग उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।अधिकारी ने बताया कि कार चालक की पहचान हो गई है। हालांकि, वाहन चलाते समय वह शराब के नशे में था या नहीं यह पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।