Maharastra News : डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से विशेष अभियान के दौरान तिरंगा फहराने की अपील की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Maharastra News : डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से विशेष अभियान के दौरान तिरंगा फहराने की अपील की

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को लोगों से स्वतंत्रता दिवस से पहले विशेष अभियान के दौरान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को लोगों से स्वतंत्रता दिवस से पहले विशेष अभियान के दौरान तिरंगा फहराने की अपील की।उन्होंने 13 से 15 अगस्त के बीच होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बुधवार दोपहर को ठाणे में एक ‘तिरंगा रथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई।
1660134220 tiranga
फडणवीस को एक राष्ट्रीय ध्वज सौंपा गया
फडणवीस के ‘रथ’ को हरी झंडी दिखाने के बाद महिलाओं सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहनों की रैली निकाली।फडणवीस को एक राष्ट्रीय ध्वज सौंपा गया जो विशेष रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम कश्मीर से लेकर आये थे।उन्होंने लोगों से अपने घर की छतों पर तिरंगा फहराने की अपील की।उन्होंने कहा, ”लोगों को इस देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के योगदान को याद रखना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।