Maharastra News : CM एकनाथ शिंदे ने अपने सरकारी आवास पर भगवन गणेश का स्वागत किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Maharastra News : CM एकनाथ शिंदे ने अपने सरकारी आवास पर भगवन गणेश का स्वागत किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को सुबह दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में भगवान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को सुबह दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में भगवान गणेश का स्वागत किया।महाराष्ट्र तथा देशभर में आज से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हुई।
शिंदे ने अपनी पत्नी, बेटे एवं लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे और अपने पोते के साथ गणेश प्रतिमा की पूजा की।गौरतलब है कि इस साल जून में शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे और 39 अन्य विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिससे उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी।
Ganesh Chaturthi: Maharashtra CM Eknath Shinde welcomes Lord Ganesha at his  residence, see photos
 इसके बाद शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर राज्य में सरकार का गठन किया। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की और भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।