महाराष्ट्र : कार पर बेटी के पैरों की छाप लगाने वाले व्यक्ति की कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने की तारीफ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र : कार पर बेटी के पैरों की छाप लगाने वाले व्यक्ति की कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने की तारीफ

महाराष्ट्र के उस व्यक्ति की हर ओर तारीफ हो रही है जिसने अपनी नयी कार पर देवी लक्ष्मी

महाराष्ट्र के उस व्यक्ति की हर ओर तारीफ हो रही है जिसने अपनी नयी कार पर देवी लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में दो साल की अपनी बेटी के पैरों की छाप लगाई है। सोशल मीडिया के यूजरों समेत राज्य के मंत्री अशोक चव्हाण ने भी व्यक्ति की प्रशंसा की है। 
कोल्हापुर के रहने वाले नागेश पाटिल ने नयी कार खरीदने के बाद उसकी ‘पूजा’ की और अपनी दो साल की बेटी के पैरों को ‘कुमकुम’ में डुबोकर उसके पैरों की छाप कार के बोनट पर लगाई। पाटिल पुणे में एक निजी कंपनी में चालक के रूप में काम करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं। 

उन्होंने बाद में ट्विटर पर इसका वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो जल्द ही वायरल हो गया और अनेक सोशल मीडिया यूजरों ने पाटिल के इस व्यवहार की तारीफ की। 
चव्हाण ने भी वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को पाटिल से फोन पर बात की और कहा कि उनके इस व्यवहार ने ‘‘उनके दिल को छू लिया है।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने पाटिल और उनकी बेटी से मिलने की इच्छा भी जताई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।