महाराष्ट्र:अहमदनगर में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प, 10 लोगों को किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र:अहमदनगर में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प, 10 लोगों को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में दो समूहों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए। झड़प में

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में दो समूहों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए। झड़प में शामिल लोगों ने कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया और पथराव किया। अहमदनगर पुलिस ने मंगलवार देर शाम हुई इस घटना के सिलसिले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और इस संबंध में दंगे संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अहमदनगर एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि गजराज नगर इलाके में एक मस्जिद के पास से गुजर रहे समूह के एक युवक को एक प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्यों ने कथित तौर पर पीटा जिसके बाद दोनों समूहों के बीच झड़प शुरू हो गई।
1680671455 gfjcnj
 पुलिस ने अफवाहों से बचने की दी सलाह 
उन्होंने कहा, झड़प के दौरन एक दोपहिया वाहन को आग लगा दी गई और एक चौपहिया वाहन समेत दो वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। अधिकारी ने बताया कि झड़प के दौरान पथराव भी हुआ। उन्होंने बताया कि इस दौरान चार लोग घायल हो गए। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक सोशल मीडिया मंच पर एक ‘स्टेटस’ को लेकर दोनों समूहों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर भरोसा नहीं करने का आग्रह भी किया।
1680671527 vghyun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।