महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण फटा डैम, 3 की मौत, 23 लापता

पुलिस के अनुसार, भारी बारिश के कारण तिवेर बांध मंगलवार रात लगभग आठ बजे ऊपर को बहने लगा

महाराष्ट्र के तटीय कोंकण क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद एक बांध में दरार आने से निचले इलाकों में पड़ने वाले गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 23 लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारी बारिश के बाद रत्नागिरि जिले के तिवारे बांध में मंगलवार रात दरार आ गई। अब तक तीन शव बरामद कर लिए गए हैं। 
ग्रामीणों का कहना है कि 23 लोग अब भी लापता हैं। बांध में दरार आने से निचले इलाके में पड़ने वाले सात गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और कम से कम 12 मकान बह गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान चल रहा है। पुणे और सिंधुदुर्ग से अग्निशमन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों के अलावा आस-पास के क्षेत्रों के स्वयंसेवी लोगों ने युद्ध स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। 
शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल को रवाना हो गए हैं। यह बांध साल 2000 में बना था और क्षेत्र के लोगों का दावा है कि उन्होंने दो साल पहले जिला प्रशासन को इसमें पानी रिसने की सूचना दी थी लेकिन इसकी कोई मरम्मत नहीं हुई। महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्से में पिछले पांच दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, और मंगलवार को प्रदेश भर में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।