Maharashtra: राज्यपाल के बयान से मचा बवाल! ठाकरे ने कहा- भगत सिंह कोश्यारी को माफी मांगनी चाहिए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Maharashtra: राज्यपाल के बयान से मचा बवाल! ठाकरे ने कहा- भगत सिंह कोश्यारी को माफी मांगनी चाहिए

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई के संबंध में

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने आज के दिन एक ऐसा वाक्य पूर्ण रूप से व्यतीत कर दिया जिसकों लेकर राजनीति जीवन में भूचाल सा गया हैं। इस बयान में कोश्यारी ने गुजराती और राजस्थानी को लेकर एक विवादित बयान पर प्रश्न चिंह ला खड़ा कर दिया हैं। हालांकि,   शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई के संबंध में की गई अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब यह तय करने का समय आ गया है कि उन्हें घर वापस भेजा जाये या जेल भेजा जाये।
राज्यपाल के बयान पर मचा बवाल
ठाकरे ने राज्यपाल पर मुंबई और ठाणे में ‘‘शांति से रह रहे हिंदुओं का ध्रुवीकरण’’ करने का भी आरोप लगाया। कोश्यारी ने शुक्रवार शाम यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मुंबई में यदि गुजराती और राजस्थानी लोग नहीं रहेंगे तो यहां पैसा बचेगा ही नहीं और यह देश की आर्थिक राजधानी नहीं रहेगी। इस टिप्पणी को लेकर हुए विवाद के बाद राज्यपाल ने शनिवार को कहा कि उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया है। उन्होंने कहा कि उनका ‘‘मराठी भाषी लोगों की कड़ी मेहनत को कमतर करने का कोई इरादा नहीं था।’’ अपने आवास ‘मातोश्री’ में यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘मराठी लोगों के खिलाफ राज्यपाल के मन में जो नफरत है, वह अनजाने में सामने आ गई है।’’ उन्होंने मांग की कि राज्यपाल मराठी लोगों से माफी मांगें।
1659189422 iiiiii
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह कोविड ​​-19 
ठाकरे ने आरोप लगाया, ‘‘अब समय आ गया है कि कोश्यारी को घर वापस भेजा जाए या फिर जेल… पिछले तीन साल में उन्होंने महाराष्ट्र में रहकर मराठी भाषी लोगों का अपमान किया है। अब इन टिप्पणियों से उन्होंने राज्यपाल के पद का अपमान किया है।’’ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह कोविड ​​-19 महामारी से लड़ रहे थे और लोग मर रहे थे, राज्यपाल चाहते थे कि धार्मिक स्थलों को फिर से खोल दिया जाए। ठाकरे ने आरोप लगाया, ‘‘कोश्यारी ने महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए राज्यपाल के कोटे से 12 नामों को मंजूरी नहीं दी। उन्होंने समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की थी।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।