महाराष्ट्र : जालना में दो समूहों के बीच झड़प के दौरान पत्थरबाजी, पुलिस फायरिंग में एक घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र : जालना में दो समूहों के बीच झड़प के दौरान पत्थरबाजी, पुलिस फायरिंग में एक घायल

महाराष्ट्र के जालना में दो एक द्वार का नाम रखे जाने को लेकर हुए संघर्ष में जमकर पत्थरबाजी

महाराष्ट्र के जालना में दो समूहों के बीच झड़प हो गई। एक द्वार का नाम रखे जाने को लेकर हुए इस संघर्ष में जमकर पत्थरबाजी हुई। पथराव में कई लोग जख्मी हुए हैं जबकि पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है। फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण और पूरी तरह नियंत्रण में है।
एक अधिकारी ने बताया कि भोकरदन तहसील में चांदणी इको गांव में गुरुवार को झड़प की घटना हुई। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गांव में नव निर्मित दरवाज़े का नाम रखने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद दो समूह में संघर्ष हो गया। 
1652417134 jalna 1
अधिकारी ने बताया कि पथराव में कुछ पुलिस कर्मी समेत कई लोग जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि भीड़ ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने लोगों को तितर बितर करने के लिए हवा में कई गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े। 
उन्होंने बताया कि पुलिस की गोलीबारी में एक युवक जख्मी हुआ है और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाया गया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत देशमुख एवं उपमंडल पुलिस अधिकारी इंदूल सिंह बहुरे गांव में ढेरा डाले हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।