महाराष्ट्र : शिवसेना नेता हेमंत पाटिल ने हिंगोली और नांदेड़ जिलों के लिए नए अभिभावक मंत्रियों की मांग की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र : शिवसेना नेता हेमंत पाटिल ने हिंगोली और नांदेड़ जिलों के लिए नए अभिभावक मंत्रियों की मांग की

हिंगोली के शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल ने शुक्रवार को मांग की कि महाराष्ट्र के हिंगोली और नांदेड़ जिलों

हिंगोली के शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल ने शुक्रवार को मांग की कि महाराष्ट्र के हिंगोली और नांदेड़ जिलों के अभिभावक मंत्रियों को हटाकर उनके स्थान पर उनकी पाटी के मंत्रियों को इन जिलों का अभिभावक बनाया जाए। फिलहाल हिंगोली और नांदेड़ के अभिभावक मंत्री क्रमश: वर्षा गायकवाड़ और अशोक चव्हाण हैं तथा दोनों कांग्रेस के नेता हैं।
कांग्रेस शिवसेना नीत महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार में घटक है। इस सत्तारूढ़ गठबंधन में राकांपा भी शामिल है। पाटिल ने शिवसेना मंत्री संजय राठौड़ से भेंटकर अपनी मांग उनके सामने रखी।
बाद में पाटिल ने कहा कि इन दोनों जिलों में विकास कार्यों में गति नहीं आ रही है इसलिए वर्तमान अभिभावक मंत्रियों के स्थान पर शिवसेना के मंत्रियों को अभिभावक बनाया जाए।
उन्होंने कहा, ‘‘ कम से कम इन दोनों जिलों में से एक में शिवसेना का अभिभावक मंत्री हो।’’  महाराष्ट्र में ऐसी व्यवस्था है कि मंत्रियों को नियमित विभाग के अलावा किसी जिले की भी जिम्मेदारी दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।