Maharashtra: शिंदे अमित शाह से बोले- देश के विकास का इंजन है महाराष्ट्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Maharashtra: शिंदे अमित शाह से बोले- देश के विकास का इंजन है महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि महाराष्ट्र देश

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि महाराष्ट्र देश के विकास का इंजन है और राज्य को मजबूत करने का आह्वान किया।
देश की स्वतंत्रता के 75 साल होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि शिंदे ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान को लेकर शाह के साथ डिजिटल माध्यम से चर्चा की। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी भी बैठक में शामिल हुए। शिंदे ने शाह से कहा, ‘‘महाराष्ट्र देश के विकास का इंजन है। अगर महाराष्ट्र मजबूत हुआ, तो देश भी शक्तिशाली होगा।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास विभाग ने आजादी का अमृत महोत्सव अभियान में पहला स्थान हासिल किया है।
देश की स्वतंत्रता के 75 साल होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ केंद्र सरकार की एक पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत इस उपलब्धि को दोहराएगा। इस दौरान करोड़ों घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम हर जगह भारतीयों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में नौ से 17 अगस्त के बीच स्वराज महोत्सव का आयोजन किया जाता है। राज्य सरकार ने एक पोर्टल महाअमृत महोत्सव शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।