Maharashtra: खड़गे से मिले कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष, शहर के राजनीतिक हालात पर की चर्चा

कांग्रेस की मुंबई इकाई के नेताओं भाई जगताप और चरण सिंह सापरा ने शुक्रवार को पार्टी के नव-निर्वाचित

कांग्रेस की मुंबई इकाई के नेताओं भाई जगताप और चरण सिंह सापरा ने शुक्रवार को पार्टी के नव-निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से मुलाकात की और शहर में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की।बता दें कि महानगर में जल्दी ही बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव होने हैं।
खड़गे को मुंबई दौरे पर आने का दिया न्योता
पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस के मुंबई प्रभारी जगताप ने खड़गे को मुंबई दौरे पर आने का न्योता दिया, जिसे वरिष्ठ नेता ने स्वीकार किया।जगताप और सापरा ने दिल्ली में खड़गे के आवास पर उनसे भेंट की और कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी। गौरतलब है कि बीते दिनों कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को भारी मतों के अंतर से चुनाव में हराया था। देश की सबसे पुरानी तथा मुख्य विपक्षी पार्टी में शीर्ष पद के लिए चुनाव एक लंबे अंतराल के बाद हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।