Maharashtra Political Crisis : महाराष्ट्र के 4 विधायकों के साथ एक और चार्टर्ड विमान पहुंचा गुवाहाटी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Maharashtra Political Crisis : महाराष्ट्र के 4 विधायकों के साथ एक और चार्टर्ड विमान पहुंचा गुवाहाटी

महाराष्ट्र के चार विधायकों के साथ एक और चार्टर्ड विमान बुधवार को यहां पहुंचा। वे लोग दिन में

महाराष्ट्र के चार विधायकों के साथ एक और चार्टर्ड विमान बुधवार को यहां पहुंचा। वे लोग दिन में गुवाहाटी पहुंचे शिवसेना के बागी विधायकों के साथ शामिल होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
चार विधायक– चंद्रकांत पाटिल, योगेश कदम, मंजुला गावित और गुलाबराव पाटिल–गुजरात के सूरत से (महाराष्ट्र के) उन अन्य विधायकों की तरह यहां पहुंचे, जो महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ सुबह में यहां आये थे।
सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के चार और विधायक एक चार्टर्ड विमान से यहां पहुंचे।
उन्हें शहर के उस होटल ले जाया गया, जहां अन्य विधायकों को ठहराया गया है।
गावित और चंद्रकांत पाटिल निर्दलीय विधायक हैं, जबकि कदम और गुलाबराव पाटिल शिवसेना विधायक हैं।
सूत्रों ने बताया कि ये चारों विधायक बुधवार को सूरत पहुंचे थे और बाद में उन्होंने गुवाहाटी के लिए उड़ान भरी।
गुलाबराव पाटिल, उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र सरकार में जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हैं। वह बागवानी मंत्री संदीपल भुमरे के बाद शिंदे के खेमे में शामिल होने वाले दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के बागी विधायकों का एक समूह शिंदे के नेतृत्व में बुधवार सुबह गुवाहाटी पहुंचा।
उन्हें मंगलवार को मुंबई से सूरत ले जाया गया था और बुधवार तड़के उन्हें गुवाहाटी भेज दिया गया।
सुबह पहुंचे विधायकों में एक नितिन देशमुख कुछ घंटे बाद एक चार्टर्ड विमान से नागपुर रवाना हो गये।
देशमुख ने बाद में कहा कि वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।