गढ़चिरौली मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस ने मार गिराए 26 नक्सली, चार पुलिसकर्मी घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गढ़चिरौली मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस ने मार गिराए 26 नक्सली, चार पुलिसकर्मी घायल

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्यारापट्टी जंगल में महाराष्ट्र पुलिस

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्यारापट्टी जंगल में महाराष्ट्र पुलिस की C-60 यूनिट ने एनकाउंटर में 26 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए हैं। गढ़चिरौली जिले में सुबह 7 बजे से ही ऑपरेशन जारी था। इस ऑपरेशन में 4 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर भेजा गया है। गढ़चिरोली के एसपी अंकित गोयल ने यह जानकारी दी है।
महाराष्ट्र पुलिस के C-60 दस्ते ने इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। 1990 में नक्सली हिंसा से निपटने के लिए सी-60 दस्ते को बनाया गया था। हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सी 60 कमाडो को क्रैक कमांडो कह कर उनकी तारीफ भी की थी. इस मुठभेड़ में पुलिस ने नक्सलियों के कई शिविर ध्वस्त कर दिए हैं। गढ़चिरोली जिले के कोरची तालुके के ग्यारहबत्ती, कोटगुल इलाके के जंगल में नक्सलियों द्वारा शिविर लगाए जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी।1636817936 download
इसके बाद पुलिस की सी-60 नाम की टीम ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने का फैसला किया। इसके बाद यह टीम तलाशी अभियान के लिए निकल पड़ी. पुलिस टीम जैसे ही ठिकानों के पास पहुंची तो नक्सलियों को इसकी भनक लग गई। नक्सलियों ने पुलिस की ओर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी हमला करते हुए गोलीबारी शुरू की। कई घंटों तक चले इस बेहद अहम ऑपरेशन में 26 नक्सली मारे गए।
2 लाख का इनामी नक्सली मंगारु मांडवी हुआ था गिरफ्तार
कुछ दिनों पहले यहां से पुलिस ने 2 लाख के इनामी नक्सली मंगारु मांडवी को गिरफ्तार किया था। नक्सली मंगारु पर हत्या और पुलिस पर हमला करने के कई केस दर्ज हैं। कहा जा रहा है कि मरने वालों में कुछ बड़े बेनामी नक्सली हैं। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में भी पिछले एक हफ्ते में दो अलग-अलग मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। इनमें से 3 महिला माओवादी हैं। इन चारों नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। मारी गई महिला नक्सली हार्डकोर माओवादी थी. इन महिलाओं ने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।