एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस, ठाणे में अंधाधुंध गोलीबारी करने वाले 33 लोगों पर लगाया मकोका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस, ठाणे में अंधाधुंध गोलीबारी करने वाले 33 लोगों पर लगाया मकोका

ठाणे जिले के अम्बरनाथ इलाके में 13 नवंबर को गोलीबारी और दंगा करने के मामले में कथित रूप

ठाणे जिले के अम्बरनाथ इलाके में 13 नवंबर को गोलीबारी और दंगा करने के मामले में कथित रूप से शामिल 33 लोगों के खिलाफ कड़े महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के प्रावधान भी लागू किए गए हैं।
आसपास के वाहनों को कर दिया क्षतिग्रस्त 
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने सोमवार को मीडिया से कहा कि घटना बेहनोली गांव में बैलगाड़ी दौड़ को लेकर हुए विवाद के बीच हुई थी और आरोपी ने आदिवली के रहने वाले शिकायतकर्ता राहुल पाटिल और उनके साथियों पर पिस्तौल और राइफल से गोलीबारी की थी।उन्होंने कहा, “ आरोपी रायगढ़ का रहने वाले हैं। पाटिल और उनके लोग अंधाधुंध गोलीबारी से खुद को बचाने में कामयाब रहे। आरोपियों ने आसपास के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।”
संगठित अपराध में शामिल रहे हैं आरोपी
पुलिस जांच में पाया गया है कि पाटिल को कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव नहीं लड़ने के लिए मजबूर करने के लिए गोलीबारी की गई थी। यह चुनाव होने वाले हैं।अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ शिवाजी नगर थाने में भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।उन्होंने बताया, “ 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नवी मुंबई, रायगढ़ और ठाणे में संगठित अपराध में शामिल रहे हैं। इसलिए 33 लोगों के खिलाफ मकोका लगाया गया था। बाकी 23 आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।