महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को लेकर चल रही सियासी घमासान के बीच एकनाथ शिंदे गुट के नेता और मंत्री उदय सामंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमे उन्होने दावा किया है कि शिंदे को मुख्यमंत्री पद से हटाया नहीं जाएगा। सामंत ने कहा- जो लोग यह सोच रहे हैं कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा, तो उन्हें जान लेना चाहिए कि ऐसा कुछ नहीं होगा।
महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुई पार्टियां एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगी और अगले चुनाव तक ऐसी ही रहेंगी। उदय सामंत ने यह भी दावा किया कि उद्धव ठाकरे गुट के कुछ विधायक उनके संपर्क में हैं और जल्द ही शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही होगा चुनाव
महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने मुख्यमंत्री के पद को लेकर चल रही अफवाओं को साफ़ करते हुए कहा कि, अजित पवार एनसीपी के साथ महायुति में शामिल हो गए हैं। अब उनके शामिल होने के बाद वह मुख्यमंत्री बनेंगे और एकनाथ शिंदे इस्तीफा देंगे, यह सब जो लोग कह रहे हैं, ऐसा कभी नहीं होगा। उदय सामंत ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा के सर्वेसर्वा देवेन्द्र फड़णवीस कई बार कह चुके हैं कि आगे का चुनाव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने भी कहा है कि एकनाथ शिंदे की मुख्यमंत्री पद को खतरा है, ऐसा कुछ विरोधी कह रहे हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। जब सामंत से पूछा गया कि क्या उद्धव गुट के कुछ विधायक घर लौट सकते हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ”उद्धव ठाकरे के साथ 13 में से 6 लोग मेरे संपर्क में हैं और उनसे बातचीत चल रही है, जो हमारे साथ आना चाहते हैं।