Maharashtra News : विदर्भ क्षेत्र में शिवसेना के शिंदे गुट ने पदाधिकारियों की नियुक्ति की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Maharashtra News : विदर्भ क्षेत्र में शिवसेना के शिंदे गुट ने पदाधिकारियों की नियुक्ति की

शिवसेना में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के सांसद कृपाल तुमाने ने मंगलवार को पूर्वी विदर्भ

शिवसेना में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के सांसद कृपाल तुमाने ने मंगलवार को पूर्वी विदर्भ क्षेत्र के पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की।यहां एक संवाददाता सम्मेलन में रामटेक के सांसद तुमाने ने कहा कि शिंदे विदर्भ पर नजर बनाए हुए हैं तथा वह क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।
तुमाने ने कहा, “मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हम नागपुर, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, भंडारा, गोंदिया और वर्धा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं।”शिवसेना नेता ने दावा किया कि ज्यादतार कार्यकर्ता और पदाधिकारी शिंदे के साथ हैं।उन्होंने कहा कि आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान, मुख्यमंत्री विदर्भ क्षेत्र में रैलियां आयोजित करेंगे। तुमाने ने दावा किया कि इन कार्यक्रमों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के लोग शिंदे गुट में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।