Maharashtra News : मुख्यमंत्री शिंदे ने आदित्य ठाकरे पर साधा निशाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Maharashtra News : मुख्यमंत्री शिंदे ने आदित्य ठाकरे पर साधा निशाना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को लेकर अपनी रणनीति बदलते प्रतीत हो रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को लेकर अपनी रणनीति बदलते प्रतीत हो रहे हैं। शिंदे ने हाल में शिवसेना के बागी नेताओं की आलोचना करने के लिए आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है।
महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ बगावत करने वालों को ”धोखेबाज” और ”पीठ में छुरा घोंपने” वाला कहने वाले आदित्य और उनके पिता उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिंदे तीखी टिप्पणी करने से हमेशा बचते नज़र आए हैं।
शिंदे से जब बागी विधायकों को आदित्य ठाकरे द्वारा ‘‘धोखेबाज’’ कहे जाने के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, उन्हें अपनी उम्र मालूम होनी चाहिए और उन्हें उसी के अनुसार बोलना चाहिए। आज हम जो कुछ भी हैं, वह स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे और उनके विचारों की वजह से हैं। लेकिन वह (आदित्य) और अन्य लोग सत्ता के लिए बालासाहेब के विचारों से दूर हो गए है, जिसने हमें (विद्रोह करने का) यह कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।