महाराष्ट्र : विवादित ट्वीट के मामले में भिवंडी पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए नवीन जिंदल, अधिकारी ने दी जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र : विवादित ट्वीट के मामले में भिवंडी पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए नवीन जिंदल, अधिकारी ने दी जानकारी

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ दी गई विवादित ट्वीट के मामले में भाजपा से निष्काशित नेता नवीन कुमार जिंदल

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ दी गई विवादित ट्वीट के मामले में भाजपा से निष्काशित नेता नवीन कुमार जिंदल बुधवार को यहां महाराष्ट्र में भिवंडी पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भिवंडी पुलिस ने जिंदल के खिलाफ यहां दर्ज मामले के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें समन भेजा था। अधिकारी ने बताया कि, वह बुधवार को पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने बताया कि जिंदल से अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।
भाजपा ने जिंदल को पार्टी से किया था निष्कासित
बता दें कि, भाजपा ने पैगंबर के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर भारत तथा खाड़ी देशों में आक्रोश के बाद अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था वहीं दिल्ली भाजपा की मीडिया इकाई के प्रमुख जिंदल को निष्कासित कर दिया गया था।

1655279492 nupur

नूपुर शर्मा को भी भेजा है समन
भिवंडी पुलिस ने मामले में सोमवार को नूपुर शर्मा को भी समन भेजा था और उन्होंने अपना बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस से चार हफ्ते का समय मांगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।