महाराष्ट्र : CM शिंदे को फ़ोन पर धमकी' देने वाला पुणे से गिरफ्तार ,मुबई के एक अस्पातल में वार्डब्याय है आरोपी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र : CM शिंदे को फ़ोन पर धमकी’ देने वाला पुणे से गिरफ्तार ,मुबई के एक अस्पातल में वार्डब्याय है आरोपी

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को ‘नुकसान पहुंचाने की धमकी’ देने के आरोप में पुलिस ने पुणे से

महाराष्ट्र के सीएम  एकनाथ शिंदे को ‘नुकसान पहुंचाने की धमकी’ देने के आरोप में पुलिस ने पुणे से 42 वर्षीय एक शख्स को पकड़ा है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अस्पताल में वार्ड ब्वाय है  आरोपी  
अधिकारी के मुताबिक मुंबई के एक अस्पताल में वार्ड ब्वाय के कार्य में कार्यरत है आरोपी। कॉल करने का नामराजेश अगवाने बताया गया है।  सोमवार की रात पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिस दौरान अगवाने ने कॉल किया था वह नशे की हालत में था।   
112 पर फोन कर  चिकित्सा सहायता मांगी
पुणे के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, सोमवार की रात, आरोपी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष नंबर 112 पर फोन किया और चिकित्सा सहायता मांगी। उसे 108 (एम्बुलेंस सेवा) नंबर पर फोन करने के लिए कहा गया। लेकिन उसने फिर से पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन किया, धमकी भरी भाषा में बात की और मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
पुणे के वारजे इलाके से पकड़ा 
अधिकारी के मुताबिक, ऐसा लग रहा था कि उस वक्त आरोपी नशे में था।
अधिकारी ने कहा, उसकी पत्नी वहां मौजूद थी, उसने अपने पति से फोन लिया और नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों को बताया कि उसका पति नशे में है और वह नहीं जानता कि वह क्या कह रहा है। महिला ने अपने पति की बातों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया।अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को पुणे के वारजे इलाके से पकड़ा गया था। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।