Maharashtra-Karnataka: शिवसेना सांसद ने सीमा विवाद पर केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Maharashtra-Karnataka: शिवसेना सांसद ने सीमा विवाद पर केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की

लोकसभा में महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र के नेताओं के कर्नाटक में

लोकसभा में महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र के नेताओं के कर्नाटक में प्रवेश पर रोक का आरोप लगाते हुए शिवसेना सदस्य अरविंद सावंत ने सोमवार को केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया।
आपको बता दें कि सावंत ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस संबंध में बात की है।उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में विधानसभा सत्र के दौरान मध्यवर्ती महाराष्ट्र एकीकरण समिति के सदस्यों को परंपरागत तरीके से प्रदर्शन की अनुमति देने के बाद अचानक से ऐसा करने से रोका गया और उनके पंडाल को तोड़ दिया गया।
कर्नाटक में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया 
सावंत ने समिति के सदस्यों को गिरफ्तार किये जाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र के नेताओं के कर्नाटक में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जो ‘‘संविधान पर हमला’’ है।शिवसेना सदस्य ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने ऐसा करके केंद्रीय गृह मंत्री से हुई बातचीत का सम्मान नहीं किया है, ऐसे में केंद्र सरकार और गृह मंत्री को तत्काल हस्तक्षेप कर मार्ग निकालना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।