महाराष्ट्र सरकार केंद्र से BJP के किरीट सोमैया का पता ठिकाना पूछेगी : गृह मंत्री पाटिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र सरकार केंद्र से BJP के किरीट सोमैया का पता ठिकाना पूछेगी : गृह मंत्री पाटिल

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार केंद्र से भारतीय जनता

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार केंद्र से भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया का पता ठिकाना पूछेगी जिन्हें ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है और जिन पर मुंबई में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह एक पूर्व सैन्यकर्मी की शिकायत के आधार पर सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सोमैया पर विक्रांत पोत के संरक्षण के नाम पर एकत्र किए गए 57 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी का आरोप लगाया है। जनवरी 2014 में, जहाज को एक ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से बेचा गया था और उसी वर्ष नवंबर में उसे कबाड़ में बदल दिया गया था। राउत ने सोमैया पर महाराष्ट्र से भागने का भी आरोप लगाया और दावा किया कि पूर्व सांसद ‘‘भाजपा शासित राज्य या तो गुजरात या गोवा में’’ छिपे हुए हैं। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
कुछ पत्रकारों ने मंगलवार को पाटिल से पूछा कि क्या राज्य सरकार केंद्र को पत्र लिखकर सोमैया का पता ठिकाना पूछेगी? इसके जवाब में पाटिल ने कहा, ‘‘ हम केन्द्र से पूछेंगे कि वह शख्स कहा हैं, जिसे आपने सुरक्षा प्रदान कर रखी है।’’
सोमैया से संबंधित एक अन्य सवाल पर, पाटिल ने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाना आसान है। मंत्री ने कहा, ‘‘… और जब आरोप आप पर लगाए जाते हैं, तो आप उसका सामना नहीं करते। यह कोई बहादुरी नहीं है।’’ मुंबई की एक अदालत ने सोमवार को मामले में किरीट सोमैया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। गिरफ्तारी की आशंका के बीच, भाजपा नेता और उनके बेटे ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।