Maharashtra: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती, बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत
Girl in a jacket

Maharashtra: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती, बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद महाराष्ट्र में पुणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पूर्व राष्ट्रपति पाटिल (89) को बुधवार को भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  Highlights 

  • पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती 
  • प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती  
  • राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया  

प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,‘‘ पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण है। उनकी हालत स्थिर है। उनका उपचार किया जा रहा है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। उन्होंने 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर सेवाएं दीं।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत थी। वह स्वस्थ है और उनका इलाज जारी है। उन पर डॉक्टरों की कड़ी निगरानी है।” बता दें कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थी। 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर रहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।