महाराष्ट्र : गांधीधाम-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की पेंट्री कार में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र : गांधीधाम-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की पेंट्री कार में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप

ट्रेन की पेंट्री कार में आग सुबह करीब 10.35 बजे नंदुरबार स्टेशन पहुंचने से कुछ देर पहले देखी

महाराष्ट्र के नंदुरबार के पास शनिवार सुबह 12993 गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की पेंट्री कार में आग लग गई। ट्रेन में आग लगने की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है। वहीं आग पर भी काबू पा लिया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर ने कहा कि गांधीधाम (गुजरात) से पुरी (ओडिशा) जाने वाली ट्रेन की पेंट्री कार में आग सुबह करीब 10.35 बजे नंदुरबार स्टेशन पहुंचने से कुछ देर पहले देखी गई। उन्होंने बताया, “पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने आग का पता लगाया और ट्रेन के कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया और आग की लपटों को आसपास के डिब्बों में फैलने से रोकने के लिए प्रभावित पेंट्री कार को अलग कर दिया।”
1643442409 pentry
नंदुरबार उप स्टेशन अधीक्षक ने तुरंत आग नियंत्रण को सूचित किया, जबकि पेंट्री कार ट्रेन के 22 में से 13वें स्थान पर था। रेक के दोनों ओर से अलग कर दिया गया। पश्चिम रेलवे ने शनिवार को एक बयान में कहा कि स्टेशन और ट्रेन में उपलब्ध अग्निशामकों का इस्तेमाल आग बुझाने के लिए किया गया, जबकि स्थानीय दमकल विभाग को मदद के लिए बुलाया गया। 
उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ और स्थानीय स्तर पर आग पर थोड़ी देर बाद काबू पा लिया गया। स्थानीय चश्मदीदों ने दावा किया कि यात्रियों में दहशत का माहौल था क्योंकि जलती हुई पेंट्री कार का धुआं वातानुकूलित डिब्बों में घुस गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।