महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने लता मंगेशकर को 92वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने लता मंगेशकर को 92वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को लता मंगेशकर को उनके 92वें जन्मदिन पर बधाई दी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को लता मंगेशकर को उनके 92वें जन्मदिन पर बधाई दी।
उन्होंने मंगेशकर को लिखे एक पत्र में कहा, ”लता दीदी का जीवन एक सुरमयी कविता है। उनकी आवाज अद्भुत है। यह हमारा सौभाग्य है कि वह महाराष्ट्र से हैं और उनकी आवाज का विश्वभर में भारतीयों पर प्रभाव है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मंगेशकर की लंबी आयु की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों ने मंगेशकर द्वारा गाए गीत गुनगुनाए हैं।
उन्होंने कहा कि ठाकरे और मंगेशकर परिवारों के बीच दशकों पुराने संबंध को मैने व्यक्तिगत तौर पर बचपन से ही अनुभव किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।