महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से तबाही का मंजर, हालातों का जायजा लेंगे CM ठाकरे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से तबाही का मंजर, हालातों का जायजा लेंगे CM ठाकरे

महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ियों के खिसकने और अन्य कई घटनाओं में 130

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बाढ़ और भारी बारिश के बाद चारों ओर तबाही का मंजर है। राज्य के जिलों में मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ियों के खिसकने और अन्य कई घटनाओं में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के इन भयावह हालातों का जायजा लेने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज महाड का दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज दोपहर 12:00 बजे मुंबई से हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित महाड़ के लिए रवाना हो गए। वह अपनी यात्रा के दौरान बाढ़ प्रभावित तलिये गांव का भी दौरा करेंगे। राहत एवं पुनर्वास विभाग के मुताबिक सांगली और रायगढ़ में बाढ़ में 76 लोगों और 75 जानवरों की मौत हो चुकी है। कुल 38 लोग घायल हुए और 30 लोग लापता हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से 90,000 लोगों को निकाला गया है।
1627113201 mahad
वहीं रायगढ़ जिले में तलाई गांव के नजदीक भूस्खलन होने के कारण अबतक 49 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन की इस घटना में अब भी 47 लोग लापता हैं और 12 घायलों का अस्पताल में इलाज हो रहा है। इधर, मलबे में फंसे लोगों की जिंदगी को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है और माना जा रहा है कि मौत के आंकड़ों में अभी और इजाफा होगा।
1627095969 flood 32
पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे मंडल में भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने के चलते 84,452 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें 40,000 से अधिक लोग कोल्हापुर जिले से हैं। कोल्हापुर शहर के पास पंचगंगा नदी 2019 में आई बाढ़ के स्तर से भी ऊपर बह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।