महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन के बाद एक बचावकर्मी सहित 13 लोगों की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक रायगढ़ के इरशालवाड़ी में मलबे से 12 शव निकाले गए हैं; साथ ही, एक बचावकर्मी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अब तक कुल 13 मौतें हो चुकी हैं।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रायगढ़ जिले में राहत और बचाव प्रयासों की समीक्षा और जायजा लेने के लिए सुबह घटना स्थल पहुंचे।शिंदे ने भूस्खलन में हुई मौतों पर दुःख व्यक्त किया।साथ ही साथ उन्होंने मृतकों के परिवारों के पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
100 से अधिक लोग बचाव अभियान में शामिल
घटना के बाद रायगढ़ पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने हेतु नियंत्रण कक्ष स्थपित किया और पुलिस ने बताया अब तक उन्होंने 22 लोगों को मौके से बचाया है लेकिन कई लोगों के मलबे में फंसे होने की संभावना है। पुलिस ने आगे कहा दिन के प्रकाश के साथ हालात में सुधार का अंदाजा हो जाएगा। फ़िलहाल पुलिस और जिला प्रशासन के 100 से अधिक लोग बचाव अभियान में शामिल हैऔर हमें एनडीआएफ , स्थानीय लोगों और कुछ गैर सरकारी संगठनों से भी सहायता मिल रही है।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की
भारी बारिश के बीच रायगढ़ जिले में भूस्खलन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की, जबकि कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। शाह ने कहा कि बचाव अभियान चलाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (ए) की चार टीमों को तैनात है।