महाराष्ट्र : बाढ़ राहत के लिए एक महीने की सैलरी दान करेंगे CM फडणवीस और राज्य कैबिनेट मंत्री

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सभी कैबिनेट मंत्रियों ने राज्य में बाढ़ से हुई तबाही के मद्देनजर मंगलवार को

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सभी कैबिनेट मंत्रियों ने राज्य में बाढ़ से हुई तबाही के मद्देनजर मंगलवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अपना एक महीने का वेतन दान करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने कहा, इस राशि का उपयोग बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने और उनके पुनर्वास की सुविधा प्रदान करने के लिए किया जाएगा। 
महाराष्ट्र में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 43 लोगों की जान चली गई है। बाढ़ ने सतारा, पुणे और सोलापुर जिलों को प्रभावित करने के अलावा पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। ठाणे, नासिक, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों में भी भारी बारिश हुई है। 

सोनभद्र हत्याकांड : मायावती ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- घडियाली आंसू बहाना बंद करें

मुंबई कांग्रेस ने भी अपने नेताओं से एक महीने का वेतन/पेंशन बाढ़ राहत कोष में दान करने की अपील की है। मुंबई कांग्रेस अगले कुछ दिनों में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री से भरी ट्रकें रवाना करेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।